Child Pornography Case Supreme Court Verdict: डिजिटल युग के जमाने में फोन और इंटरनेट हर किसी के पास मौजूद है। वहीं देश में पॉर्न देखने का ट्रेंड भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में अपराध का जन्म हो रहा है। हाल ही में हुआ कलकत्ता मर्डर केस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां पॉर्न देखने के बाद महिला डॉक्टर का रेप किया और बड़ी बेरहमी के साथ उसे मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे में सवाल यह है कि क्या पॉर्न पर बैन लगना चाहिए। इसी से जुड़े एक मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
केरल हाईकोर्ट का फैसला
चाइल्ड पोर्नोग्राफी अकेले देखना सही है या नहीं? क्या कोई शख्स मोबाइल में पॉर्न देख सकता है? इस पर फैसला सुनाते हुए केरल हाईकोर्ट ने इसे सही ठहराया था। 13 सितंबर 2023 को केरल हाईकोर्ट में एक मामला गया था। इस केस के अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी को दिखाए बगैर अपने निजी समय में पॉर्न देख रहा है, तो क्या यह सही है या नहीं? इस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि इसे अपराध की कैटेगरी में नहीं लाया जा सकता है क्योंकि ये व्यक्ति की निजी पसंद है और इसमें दखल देना निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा।
मद्रास हाईकोर्ट ने आरोपी को किया रिहा
11 जनवरी 2024 को केरल हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर मद्रास हाईकोर्ट ने भी एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया था। मद्रास हाईकोर्ट का कहना था कि अपने डिवाइस पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना या डाउनलोड करना अपराध के दायरे में नहीं आता है। जेनरेशन z के लोग पोर्नोग्रॉफी के एडिक्शन तक जा चुके हैं। ऐसे लोगों को सजा देने की बजाए शिक्षित करना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
केरल हाईकोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब देखना होगा सुप्रीम कोर्ट इसे सही ठहराता है या गलत? देश में पोर्नोग्राफी को लेकर कानून क्या कहता है? जानने के लिए देखें ये वीडियो…
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
5 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 day agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines