हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के एक लाख युवाओं को अगले 6 महीने में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे, जिसका ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में 16 सितंबर को किया था और आज 19 सितंबर से उसकी शुरुआत भी हो गई है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आज यानी 19 सितंबर से लोगों को नौकरी देने का महाअभियान शुरू हुआ है. CM योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे और समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली जॉइन किया था. इसके साथ ही प्रदेशभर के युवाओं को 1 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. गोरखपुर में 16 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि भाजपा सरकार का मकसद युवाओं को बिना भेदभाव के नौकरी देना है. बेसिक, माध्यमिक और अन्य विद्यालयों में TGT, PGT लेवल की नियुक्तियों के विज्ञापन जारी हो गए हैं और आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आगामी चुनाव में भाजपा की हैट्रिक लगने का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि साढ़े 9 साल में साढ़े 9 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं और अब अगले 6 महीने में 1 लाख नौकरियां देंगे. अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें भाजपा हैट्रिक लगाएगी और तीसरी बार सरकार बनाएगी. भाजपा सरकार का मकसद युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करके देश के विकास में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है. देश की युवा पीढ़ी ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेगी और मिशन को पूरा करने में सहयोग भी करेगी. 21वीं सदी में जहां हाई टेक्नोलॉजी का दौर है, वहीं AI का दौर भी शुरू हो गया है और इसमें युवा पीढ़ी को भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola