
Chhattisgarh: स्कूलों में अब होगा ‘न्योता भोज’, छात्रों से पूछकर तैयार किया जाएगा मेन्यू
Chhattisgarh News: सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने और पोषक तत्वों की मात्रा में बढ़ोत्तरी करने के लिए स्कूलों में मिड-डे-मील की जगह ‘न्योता भोज’ शुरू किया जा रहा है। इसके तहत आम लोग स्कूलों में छात्रों को खाना खिला पाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत छात्रों को सिर्फ पौष्टिक भोजन ही दिया जाएगा।
Edited By Swati Pandey