हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh दौरे पर होंगे PM Modi, Bastar में चुनावी प्रचार को देंगे रफ्तार

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही है। कल यानी 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर होंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय दौरे पर होंगे। वह बस्तर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 5 विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण सभा में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे वह सभा को संबोधित करेंगे और सबको इस बात का इंतजार है कि पीएम मोदी इस बार अपनी जनसभा में क्या-क्या बात कहेंगे? जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है।

इससे पहले भाजपा प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को डिप्टी सीएम अरुण साव से बातचीत की गई। नरेंद्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करने जा रहे हैं। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से कद्दावर नेता कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola