Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। रायपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को खड़ा किया है। इस बीच News24 से खास बातचीत में बृजमोहन अग्रवाल ने कई बड़े खुलासे किए। वह पहले कुर्ता-पाजामा पहना करते थे लेकिन लगभग 25 साल से उन्होंने यह पहनना छोड़ दिया। उन्होंने ऐसा करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोगों को नेताओं के प्रति घृणा हुआ करती थी। नेता उन्हें दूसरी दुनिया के लगते थे। इस वजह से बृजमोहन अग्रवाल ने यह तय किया कि आम व्यक्ति जैसे कपड़े पहनता है, वह वैसे ही कपड़े पहनेंगे। लोग कपड़ों से न पहचानकर कामों से पहचानें इसलिए उन्होंने कुर्ता पहनना छोड़ दिया।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। इसमें पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों पर होगा। आखिर में, तीसरे चरण का मतदान 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में होगा।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
6 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
21 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
23 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines