Video: बेटे की गिरफ्तारी पर क्या बोले भूपेश बघेल? ED ने आज शराब घोटाले में किया अरेस्ट

Bhupesh Baghel ED Raid: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज ED ने गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले में यह कार्रवाई की गई है। आज ED ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी और उनके बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। बेटे की गिरफ्तारी के बाद भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है।

Bhupesh Baghel | ED Raid | Liquor Scam

Bhupesh Baghel Reaction: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आवाज उठाने से दबाने के लिए BJP उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। BJP नहीं चाहती कि कांग्रेस के पास जो सबूत हैं, वे पेश किए जाएं, इसलिए BJP इस तरह छापेमारी कराकर दबाव डालने की, मकसद से भटकाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि साल 2019 से साल 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में करीब 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ था।

भूपेश बघेल की नाक नीचे के रची गई थी साजिश

आरोप है कि भूपेश बघेल की नाक के नीचे यह घोटाला हुआ था और उन्होंने इसे रोकने की बजाय ध्यान नहीं दिया। घोटाले की साजिश में शराब विक्रेता, मंत्री और अफसर तक शामिल रहे। सरकारी ठेकों पर सप्लाई की जाने वाली शराब को अवैध तरीके से बेचा गया था। इसी मामले की जांच करते हुए ED लगातार छत्तीसगढ़ में छापेमारी कर रही है और आज हुई छापेमारी में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया। आइए जानते हैं कि बेटे की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने कैसे और क्या रिएक्ट किया?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ