falseछत्तीसगढ़ से भगवान राम का अटूट रिश्ता, ‘राम काज’ में क्या बोले CM विष्णु देव साय?
Author: Parmod chaudhary
2025-01-22 21:37:42
This browser does not support iframes.
CM Vishnu Dev Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने न्यूज24 के कार्यक्रम ‘राम काज’ में शिरकत की। राम-राम से शुरू हुए कार्यक्रम में साय से पूछा गया कि भगवान राम ने समरसता और सद्भाव को लेकर काम किया था। उससे समाज को क्या प्रेरणा मिलती है? इस सवाल के जवाब में साय ने कहा कि भगवान राम ने जब निषाद राज के साथ गंगा पार की थी। उसके बाद उनको भरत जैसा प्रिय भाई बताया था। सबरी को भी भगवान राम ने माता कौशल्या और कैकेयी जैसा सम्मान दिया। भगवान राम ने दुनिया को समरसता का पाठ पढ़ाया है।
साय ने कहा कि भगवान राम के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। हर युवा को रामचरितमानस पढ़ना चाहिए। राम मंदिर बनने के बाद साय रामलला के दर्शन करने गए थे। वह अनुभव कैसा था, इसके बारे में भी मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया? साय ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को वर्षों पुराना इंतजार खत्म हुआ था। वो ऐतिहासिक दिन था। छत्तीसगढ़ से भगवान राम का अटूट रिश्ता रहा है। यह माता कौशल्या की धरती है। आध्यात्मिक चर्चा के दौरान साय ने विस्तार से अपनी बात रखी। देखते हैं ये खास रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines