
Video: उद्घाटन से पहले वंदे भारत पर पथराव क्यों? PM मोदी इसी Train को दिखाएंगे हरी झंडी
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary
New Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ट्रेन के कांच टूटे दिखे हैं। ये वही ट्रेन है, जिसका उद्घाटन 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। जी हां, मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का है। मामला सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। यहां बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर पथराव किया गया है। जिसमें ट्रेन के 3 कोचों के शीशे टूटे हैं।
ये कोच हैं C-2, C-41, C-978, जिनके शीशे टूटे मिले हैं। वहीं, इसके बाद रेलवे पुलिस हरकत में आ गई। बताया जा रहा है कि 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये आरोपी बागबाहरा के रहने वाले हैं। क्या प्लानिंग के तहत कोचों के शीशे तोड़े गए? आरोपियों ने वारदात को क्यों अंजाम दिया? पुलिस पूछताछ में क्या निकलकर आया? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: