Sanju Samson CSK

IPL 2026 Retention: अटक गई चेन्नई-राजस्थान की करोड़ों की डील! आईपीएल के इस नियम ने फंसाया पेंच

CSK-RR Trade Deal: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच डील थोड़ी समय के लिए अटक गई है. आईपीएल के एक नियम के कारण राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजस्थान ने चेन्नई से संजू सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड करने की मांग की है, जिसके लिए सीएसके की टीम तैयार हो गई है.

CSK-RR Trade Deal: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जारी डील अटक गई है. राजस्थान ने संजू सैमसन के बदले सीएसके से रविंद्र जडेजा और सैम करन की मांग की थी, जिस पर चेन्नई राजी भी हो गई थी. हालांकि, आईपीएल के एक नियम की वजह से पूरा पेंच बुरी तरह से फंस गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, राजस्थान के पर्स में अभी सिर्फ 30 लाख रुपये बचे हुए हैं. संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा दोनों की है सैलरी अभी 18 करोड़ रुपये है. यानी राजस्थान संजू के बदले जडेजा को तो अपनी टीम में शामिल कर लेगी, लेकिन सैम करन पर पेंच फंस जाएगा. सैम करन की मौजूदा सैलरी 2.4 करोड़ रुपये हैं.

इसके साथ ही राजस्थान के खेमे में पहले से ही विदेशी खिलाड़ियों का कोटा फुल है. अब अगर राजस्थान सैम करन को अपनी टीम में जोड़ना चाहती है, तो उसे पहले किसी एक विदेशी प्लेयर को रिलीज करना होगा. इसके साथ ही अपने पर्स में पर्याप्त पैसे भी रखने होंगे. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ