हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: कर्बला क्यों पहुंचे लाखों मुसलमान? पुलिस फोर्स तैनात, 1400 से चली आ रही परंपरा

Video: मुहर्रम के 40 दिन बाद चेहल्लुम होता है, जो मुहर्रम से जुड़ा ही आयोजन है। गुरुवार यानी आज इराक के पवित्र शहर कर्बला में अरबाईन का विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लाखों मुसलमान वहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Video: 14 अगस्त को इराक के पवित्र शहर कर्बला में अरबईन का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। वहां पर नजब से लेकर कर्बला तक सैकड़ों किलोमीटर का सफर लोग तय कर रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए लोग दुनियाभर से पहुंचते हैं। जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा शामिल होते हैं। सभी लोग यहां पहुंचकर रोजा इमाम हुसैन पर दुरूद और सलाम पेश करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से भी इस साल करीब 1 लाख लोग इराक पहुंचे हैं।

इस आयोजन में भले ही लाखों लोग हों, लेकिन इसे सबसे शांति वाला आयोजन कहा जाता है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। फोर्स के साथ-साथ स्थानीय लोग भी जायरीनों की सेवा में लगे हैं। इसमें शिया मुसलमानों के साथ-साथ सुन्नी और ईसाई भी शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यह परंपरा लगभग 1400 सालों से चली आ रही है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी पढ़ें: Video: मुहर्रम पर किन-किन राज्यों में भड़की थी हिंसा, आज वहां कैसे हैं हालात?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola