Dushyant Chautala and Chandrashekhar Ravan Announces Alliance For Haryana Assembly Election 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव: नया विकल्प बनेंगे चंद्रशेखर या काटेंगे वोट? देखिए The Inside Story

The Inside Story: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला ने चंद्रशेखर रावण से हाथ मिलाकर सबको हैरान कर दिया है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि चंद्रशेखर की हरियाणा की राजनीति में एंट्री चौटाला के लिए फायदेमंद साबित होगी या उनका और नुकसान कराएगी।

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों जोरों पर हैं। राज्य में दलित वोट को लेकर चल रही लड़ाई ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया जब दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ हाथ मिला लिया और गठबंधन का ऐलान कर दिया। माना जा रहा है कि चौटाला का यह कदम जजपा को राहत देगा जिसके 10 में से 7 विधायक दूसरी पार्टियों का हाथ थाम चुके हैं।

विज्ञापन

गठबंधन की घोषणा करने के बाद चंद्रशेखर ने जनता को संबोधित करने के दौरान चौटाला को फ्यूचर सीएम बता दिया। चौटाला और उनके समर्थक इस गठबंधन से भले ही खुश हों लेकिन हरियाणा की राजनीति में चंद्रशेखर की एंट्री ने कई सवाल भी खड़े किए हैं। राजनीतिक के जानकारों का एक वर्ग मानता है कि चंद्रशेखर हरियाणा में एक नए विकल्प की तरह सामने आ सकते हैं। वहीं, दूसरे वर्ग का मानना है कि चंद्रशेखर चौटाला को भी नुकसान ही पहुंचाएंगे और वोट काटने का काम करेंगे। इस वीडियो स्टोरी में समझें सभी समीकरण।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ