Mulank 2 Bhavishyafal 2025

Video: 30 जून से पहले चंद्र के मूलांक वालों को होगा लाभ, मिलेगी बड़ी सफलता

Mulank 2 Bhavishyafal 2025: चंद्र देव को मन, सुख, मनोबल, माता और विचारों का दाता माना जाता है, जिनके आशीर्वाद से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही करियर में सफलता मिलने के रास्ते खुलते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि चंद्र किस मूलांक के स्वामी हैं और चंद्र के मूलांक वालों के भविष्यफल के बारे में।

Mulank 2 Bhavishyafal 2025: चंद्र एक शुभ ग्रह है, जो मूलांक 2 के स्वामी हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 वालों के लिए 30 जून 2025 तक का समय कई मायनों से खास रहने वाला है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी व परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और उनके पद में बढ़ोतरी होगी। साथ ही काम की तारीफ होने के भी योग हैं। लेकिन आपको विवाद और ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहना होगा। नहीं तो आप बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। इसके अलावा किसी के भी झगड़े में बीच-बचाव न करें और बेवजह किसी को सलाह न दें। यदि आप जानना चाहते हैं कि मूलांक 2 वालों को 30 जून तक और किन-किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ