
Video: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों से घिरे अनिल मसीह पर कार्रवाई, इस पद से हटाए गए
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों से छेड़छाड़ करने के कथित आरोपों से घिरे अनिल मसीह पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई उन पर उस समय हुई जब आने वाली 19 फरवरी को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है और मसीह को अदालत ने व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने मसीह को माइनॉरिटी विंग से हटा दिया है, वह विंग में जनरल सेक्रेटरी पद पर थे। बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी रहे अनिल मसीह पर मतपत्रों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आप पार्टी ने इसके खिलाफ शिकायत की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: