---विज्ञापन---

Video: क्या चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे मोहम्मद शमी? सामने आया अपडेट

Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी काफी समय से चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच उनकी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

---विज्ञापन---

Champions Trophy 2025: 18 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। भारत ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया मोहम्मद शमी को मौका दे सकती है। मोहम्मद शमी चोट काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।

भारत के लिए शमी ने आखिरी वनडे मैच 2023 में खेला था। वो वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से ही वो वापसी की उम्मीद कर रहे थे। हाल में ही शमी डोमेस्टिक क्रिकेट में जरूर खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद उन्हें फिर से दिक्कत हो गई थी। जिस वजह से उन्हें फिर से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में आना पड़ा था। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि वो इस समय पूरी तरह से फिट हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2025 10:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola