Champions Trophy 2025: पाकिस्तान 29 सालों के बाद आईसीसी इवेंट होस्ट कर रहा है। जिसके बाद भी पीसीबी की तैयारियों का मजाक बन रहा है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक 3 मुकाबले पीसीबी की खराब तैयारियों की भेंट चढ़ चुके हैं। अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में बारिश के बाद लाहौर स्टेडियम को गंदे पोछे से सुखाने का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
बारिश के कारण 3 मुकाबले हो चुके हैं रद्द
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 13वें ओवर में बारिश शुरू हुई, तो मैच को बीच में रोकना पड़ा। कुछ समय के बाद बारिश रुक भी गई लेकिन उसके बाद स्टेडियम का स्टाफ मैदान को सूखा नहीं सका और अंत में मुकाबला रद्द हो गया। ग्राउंड स्टाफ गंदे पोछे के साथ मैदान को साफ कर रहा था।
इस मुकाबले के रद्द होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया वहीं अफगानिस्तान की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला भी रावलपिंडी में बारिश के कारण धुल गया था। वहीं होस्ट पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया था।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन
संबंधित खबरें
नीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
59 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
23 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines