क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन

ICC Champions Trophy 2025 के दौरान क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रॉन ड्रेपर अंतिम सांस ली।

South African veteran cricketer passed away

ICC Champions Trophy 2025 के दौरान क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रॉन ड्रेपर ने 98 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। ड्रेपर दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी के साथ ही साथ विकेटकीपिंग की भूमिका भी निभाते हुए नजर आते थे।

विज्ञापन

सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे रॉन ड्रेपर  

दक्षिण अफ्रीका के रॉन ड्रेपर का निधन 98 साल और 63 दिन की उम्र में गकेबरहा में हुई है। ड्रेपर के निधन की खबर उनके परिवार ने दी। ड्रेपर ने साल 1950 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 टेस्ट मैच खेले थे। रॉन ड्रेपर के निधन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के ही नील हार्वे सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं, जो मौजूदा समय में जीवित हैं। इसके पहले सबसे ज्यादा दिनों तक जीवित रहे टेस्ट क्रिकेटरों में भी दक्षिण अफ्रीका का नाम ही सबसे आगे है। नॉर्मन गॉर्डन की मौत 103 वर्ष की उम्र में साल 2016 में हुई थी। उनके अलावा 2021 में 98 वर्ष की उम्र में जॉन वाटकिंस का भी निधन हुआ था।  

विज्ञापन

ड्रेपर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था डेब्यू 

रॉन ड्रेपर का जन्म साल 24 दिसंबर 1926 में हुआ था। 1949/50 में जब ऑस्ट्रेलियन टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई तो प्रोविडेंस टीम के लिए ड्रेपर ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके कारण ही उनको दक्षिण अफ्रीका टीम में खेलने का मौका था। अफ्रीका के लिए उन्होंने 3 पारियों में सिर्फ 25 रन ही बनाए थे। ड्रेपर हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार खिलाड़ी थे। ड्रेपर का मंगलवार को उनके रिटायरमेंट होम में निधन हुआ था। उनके दामाद नील थॉमसन ने शुक्रवार को उनके निधन के खबर की पुष्टि की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ