New zealand vs Bangladesh

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड को झटका देना चाहेगी बांग्लादेश, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Champions Trophy 2025 में आज बांग्लादेश की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर।

Champions Trophy 2025: मिचेल सेंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम इस समय कमाल की फॉर्म में है। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज सीरीज में एक भी मैच नहीं हारने वाली कीवी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार शुरुआत करते हुए मेजबान पाकिस्तान को 60 रन से पीट दिया। मैच में विल यंग और टॉम लैथम ने शतक जड़कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया था।

विज्ञापन

इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 260 रनों पर समेट दिया। टीम को अब अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ना है। टीम अगर इस मैच में जीत जाती है तो फिर उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी, जो टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि टूर्नामेंट से पहले टीम के कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ