Video: जय शाह के इस फैसले के मुरीद हुए मोहम्मद रिजवान, दिल खोलकर की तारीफ

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है। वहीं, भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। ये टूनामेंट अगले साल फरवरी और मार्च के बीच में खेला जाएगा।

ind vs - 2024-12-25T190310.177

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करेगा। हालांकि भारत पाकिस्तान में अपने कोई भी मैच नहीं खेलेगा। भारत के मैच दुबई में होंगे। इसी बीच मोहम्मद रिजवान और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने के ICC के फैसले को मील का पत्थर कहा है। पाकिस्तान 28 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर कहा, “एक क्रिकेट फैंस के फैन के रूप में हम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। ये हमारे लिए शानदार मौका है क्योंकि हम 28 साल बाद किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहे हैं। ये टूर्नामेंट इस वजह से भी हमारे लिए खास है क्योंकि हम गतविजेता हैं और हम अपने घरेलू फैंस के सामने खेलने के लिए उत्साहित हैं।” अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ