Champai Soren Resign

झारखंड CM पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले चंपई सोरेन? देखें Video

Champai Soren Resign : हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड की कमान संभालेंगे। इसे लेकर वे चंपई सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे, जहां चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Jharkhand Politics News : झारखंड सरकार में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। जेल से बाहर आने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। इससे पहले सीएम चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने के दावा पेश किया। वीडियो के जरिए जानें इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने क्या कहा?

विज्ञापन

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। गठबंधन ने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। जब नेतृत्व में फेरबदल हुआ था, तब मुझे सीएम बनाया गया था। अब एक बार फिर हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब वे तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि, राज्यपाल ने अभीतक शपथ ग्रहण समारोह की तारीख नहीं दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ