हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

टीवी का पॉपुलर एक्टर 2 बच्चों की मां संग रचाएगा शादी? रूमर्ड गर्लफ्रेंड ले चुकी दो बार तलाक

Chahatt Khanna Rohan Gandotra Wedding: टीवी एक्टर्स चाहत खन्ना और रोहन गंडोत्रा के शादी करने की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है जल्द ही ये कपल ऑफिशियली अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं। लिव-इन में रहने के बाद ये रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
Chahatt Khanna Rohan Gandotra Wedding

Chahatt Khanna Rohan Gandotra Wedding: टीवी इंडस्ट्री में दो एक्टर्स के डेटिंग के चर्चे काफी समय से चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) काफी वक्त से एक्टर रोहन गंडोत्रा (Rohan Gandotra) को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस रूमर्ड कपल की साथ में कई तस्वीरें मौजूद हैं। वहीं, अब लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक जल्द ही ये दोनों शादी कर सकते हैं। बता दें, चाहत बॉयफ्रेंड रोहन से उम्र में 4 साल बड़ी हैं और ये दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

ऐसे में अब ये दोनों अपने रिश्ते को जल्द ही शादी का नाम दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस शादी की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अगर आप नहीं जानते तो चाहत पहले भी 2 बार शादी कर चुकी हैं। उनकी दोनों ही शादियां नाकाम रहीं। एक्ट्रेस को दूसरी शादी से 2 बेटियां भी हैं, जिनकी वो अकेले ही परवरिश रही हैं। लेकिन अब चाहत चाहती हैं कि उनकी बेटियों को फिर से पिता का साया और उनका प्यार मिले। वहीं, रोहन की बॉन्डिंग उनकी गर्लफ्रेंड की बेटियों के साथ बेहद अच्छी हैं। ऐसे में अब लगता है जल्द ही ये फैमिली कम्पलीट हो जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें