Anti Paper Leak Law 2024: देश में UGC NET, CSIR NET की परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। इन दोनों ही परीक्षाओं के पेपर पहले ही लीक हो चुके हैं। सरकार को जब इसकी जानकारी हुई तो सीबीआई का जांच सौंपने के साथ ही दोनों ही परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इस बीच सरकार ने लोगों के गुस्से को काबू में करने के लिए पेपर लीक कानून शुक्रवार देर रात नोटिफाई कर दिया। ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या तपती गर्मी देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाकर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के साथ होने वाला खिलवाड़ खत्म हो जाएगा? क्या पेपर लीक के आरोपियों को सजा मिल पाएगी? क्या कानून बनाने भर से पेपर लीक होने बंद हो जाएंगे? ऐसे कई सवाल जिनके जवाब फिलहाल देश की जनता तलाश रही है क्योंकि इस घटना का सीधा सरोकार बच्चों से होता है।
न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि देश में बच्चों का भविष्य इन दिनों दांव पर है। देश में एकीकृत परीक्षा कराने के लिए मोदी सरकार ने 8 साल पहले NTA की स्थापना की थी। यह एजेंसी साल भर में 15 परीक्षाएं कराती हैं। यानी एक महीने में 3 परीक्षाएं, लेकिन फिलहाल इसके द्वारा कराई जाने वाली दो परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। इस बीच सरकार एनटीए की समीक्षा के लिए कमेटी बना चुकी है। ऐसे में सभी की नजरें 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी है। Video में देखें न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने नये एंटी पेपर लीक कानून को लेकर क्या कहा?
संबंधित खबरें
47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
20 hrs agoइच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार 'माया' को मिला नया जीवन
21 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
23 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
1 day agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 day agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 day agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 days agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
2 days agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines