Captain Anshuman Singh Mother Anshuman Singh

कैप्टन अंशुमन की मां का दर्द छलका, बोलीं- मेरे लिए बहू ही बेटा...देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट

Captain Anshuman Singh Mother Reaction: कैप्टन अंशुमन सिंह की मां मंजू सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बहू से विवाद पर खुलकर बात की है। साथ ही बताया कि पूरा मामला क्या है? उन्होंने बहू को ही बेटा अंशुमन बताया है। देखें यह स्पेशल रिपोर्ट…

Captain Anshuman Singh Mother Reaction: कीर्ति चक्र मिलने के बाद कैप्टन अंशुमन सिंह का परिवार सुर्खियों में हैं। एक और बलिदानी जवान की पत्नी स्मृति चर्चा में हैं। दूसरी ओर उनके मां-बाप को लेकर चर्चा हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवार्ड लेते समय स्मृति की फोटो सामने आई तो देशवासी भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए स्मृति ने अपनी प्रेम कहानी सुनाई तो देशवासी इमोशनल हो गए। स्मृति के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस बीच स्मृति पर सास-ससुर ने आरोप लगाए कि वह उनको छोड़कर चली गई है। वह उनसे बात भी नहीं करती। विवाद पर स्मृति और उसके पिता ने खुलकर बात नहीं की, लेकिन अपना पक्ष रखने का दावा किया। सोशल मीडिया पर विवाद को लेकर मिले-जुले रिएक्शन हैं। एक तरफ लोग स्मृति को देखकर भावुक हैं, दूसरी ओर स्मृति पर लगे आरोपों से परेशान हैं। इस बीच कैप्टन अंशुमन की मां मंजू सिंह ने मीडिया से बात की और मामले पर अपना पक्ष रखा। News24 की स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें कैप्टन अंशुमन सिंह की मां क्या कह रही हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ