IMAGE.jpg_c06258

'मेरे जाने के बाद मुझे मत ढूंढ़ना…' कैंसर से जूझ रहे पिता का बेटे के नाम आखिरी संदेश, भावुक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस भावुक कर देने वाले वीडियो में कैंसर से जूझ रहे पिता अपने छोटे बेटे को जिंदगी की आखिरी सीख देते नजर आते हैं. मां और बहनों का ख्याल रखने, मजबूत बने रहने और अपने जाने के बाद रोने से मना करने वाला यह संदेश लाखों लोगों को भावुक कर रहा है.

एक पिता मरते दम तक भी अपने बच्चों का ख्याल रखना नहीं छोड़ता. उन्हें जिंदगी जीने के तरीके सिखाना नहीं छोड़ता. यह अंदाजा आप इस भावुक कर देने वाली वीडियो से लगा सकते हैं जिसमें कैंसर से जूझ रहे पिता को अपनी मौत करीब आते दिख रही है. जिसके बाद वो अपने आखिरी पलों में भी अपने छोटे से बेटे को हिम्मत देने से पीछे नहीं हटे. पिता नन्हे से बेटे को सिखाने लगे कि कल को मैं चला जाऊं तो तुम क्या करना.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया. इस वीडियो में कैंसर से जूझ रहे एक पिता अपने छोटे बेटे के साथ जिंदगी की शायद आखिरी बातचीत करते नजर आ रहे हैं. पिता को पता था कि उनकी बीमारी अब आखिरी दौर में है. इसलिए उन्होंने बेटे को अपने पास बैठाकर कुछ ऐसी बातें कही जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई.

विज्ञापन

वीडियो में पिता अपने बेटे को प्यार से अपने पास बैठाते हैं. उनकी तबीयत काफी खराब नजर आती है. लेकिन बेटे से बात करते समय उनके चेहरे पर अलग ही सुकून दिखाई देता है. वह जानते थे कि शायद अब उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा. इसलिए उन्होंने अपने बेटे को जिंदगी की सबसे जरूरी सीख देने का फैसला किया. पिता बड़े ही शांत और प्यार भरे अंदाज में बेटे से बातें करते हैं. उनकी आवाज में दर्द जरूर है लेकिन वो अपने बेटे को डराना नहीं चाहते.

यही वजह है कि उन्होंने हर बात बेहद सहज तरीके से कही. बातचीत के दौरान पिता अपने बेटे से कहते हैं कि अगर वह कभी उनके साथ ना रहे तो हमेशा अपनी मां की बात मानना. मां का ख्याल रखना और अपनी दोनों बहनों का भी ध्यान रखना. उन्होंने बेटे से कहा कि परिवार को हमेशा साथ लेकर चलना और कभी किसी को अकेला महसूस मत होने देना. सबसे खास बात यह रही कि पिता ने अपने बेटे से यह नहीं कहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहेंगे. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर वह कहीं चले जाएं तो बेटा मजबूत बने और परिवार की जिम्मेदारी निभाएं.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे जाने के बाद तुम रोना मत. किसी से यह भी मत पूछना कि पापा कहां चले गए. बस इतना याद रखना कि जब भी तुम मुझे याद करोगे, मैं वहीं तुम्हारे आसपास मिलूंगा. गंभीर बीमारी से लड़ रहे पिता के मुंह से निकले यह शब्द एक पत्थर दिल इंसान को भी अंदर से तोड़ने के लिए काफी है. पिता की यह अंतिम सीख और मासूम का वो भोला चेहरा देखकर रोना आ गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ