हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS सीरीज से पहले टीम में हुआ बड़ा बदलाव, हो गया उलटफेर

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम का स्टार ऑलराउंडर बाहर हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में नए खिलाड़ी को जगह दी है. हालांकि स्टार ऑलराउंडर के बाहर होने से टीम का बैटिंग और बॉलिंग युनिट कमजोर पड़ गया है.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है. 19 अक्टूबर को सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. चोट की वजह से अचानक ग्रीन को बाहर होना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. ग्रीन के बाहर होने से पहले ऑस्ट्रेलिया का बैटिंग और बॉलिंग विभाग कमजोर हो गया है.

ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: लाहौर टेस्ट में भारी लापरवाही, पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में घुसा अंजान शख्स, देखें VIDEO

ग्रीन की जगह मार्नस लाबुशेन को मौका दिया गया है. मार्नस को खराब फॉर्म की वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था. लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया और नेशनल टीम में वापसी कर ली. मार्नस लाबुशेन ने अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 66 वनडे मैचों मे 1871 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से दो शतक और 12 अर्धशतक भी निकले हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप तक क्या होगी रोहित-विराट की उम्र? फॉर्म के साथ-साथ ये चीज भी बढ़ाएगी टेंशन!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola