Vrishabha November Horoscope 2025
विज्ञापन

Video: बुध-मंगल की युति का इस राशि पर पड़ रहा है अशुभ प्रभाव, पारिवारिक समस्याओं से नहीं मिलेगा छुटकारा

Vrishabha November Horoscope 2025: आने वाले कुछ दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद तनावपूर्ण रहेंगे क्योंकि उनके घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल रहेगा. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको ये ही बताने जा रहे हैं कि वृषभ राशि वालों को इस समय किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.

Vrishabha November Horoscope 2025: कुछ ही दिनों में नवंबर माह खत्म हो जाएगा, लेकिन इससे पहले कई राशियों के परेशान होने की संभावना अधिक है. खासकर, वृषभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय वृषभ राशि वालों के ऊपर बुध-मंगल की युति का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है. ऐसे में पारिवारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. आपकी वाणी कठोर हो जाएगी और आपके अंदर अहंकार आ जाएगा, जिस कारण लोगों से झगड़ा होने की भी संभावना है.

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनकी भी बार-बार जीवनसाथी से लड़ाई होगी. इसके अलावा रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए 30 नवंबर 2025 तक सावधान रहें और स्वभाव में नरमी लाएं. हालांकि, कुछ उपायों को करके वृषभ राशि के जातक ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं, जिनके बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ