हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बृजभूषण सिंह के बेटे करण? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

Brij Bhushan Singh Son Karan Bhushan Singh Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इस बीच नेता अपना-अपना चुनावी हलफनामा दायर कर रहे हैं। हाल ही में बृजभूषण सिंह के बेटे करण सिंह ने अपना हलफनामा दायर किया। जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण सिंह?

विज्ञापन
Brij Bhushan Singh Son Karan Bhushan Singh Net Worth

Karan Bhushan Singh Net Worth: बृजभूषण सिंह के बेटे करण सिंह कैसरगंज से लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे को दायर कर दिया जिसमें उन्होंने अपनी अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा पेश किया है। आपको बता दें कि उनके बैंक अकाउंट में कुल 2.36 करोड़ रुपये जमा हैं। उनके पास 1 लाख कैश, 42 लाख 62 हजार रुपये निवेश, 1.03 करोड़ रुपये के वाहन, 3 लाख 35 हजार रुपये के जेवरात, 3 बंदूक जिनकी वैल्यू 27 लाख रुपये, 4 करोड़ 37 लाख रुपये की चल संपत्ति और 43 करोड़ 71 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी नेहा सिंह की संपत्ति का ब्यौरा भी पेश किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके बैंक खाते में कुल 18 लाख 55 हजार रुपये जमा हैं। इसके अलावा, 50 हजार रुपये कैश, 50 हजार का निवेश, 13 लाख 40 हजार रुपये के आभूषण, कुल चल संपत्ति 32 लाख 95 हजार रुपये और 1 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola