---विज्ञापन---

Video: बृहस्पति-सूर्य की कृपा से इस राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, आएगा नौकरी का ऑफर!

साल 2025 में 31 मार्च से पहले बृहस्पति-सूर्य की कृपा से 12 में से किसी एक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उस लकी राशि के राशिफल के बारे में।

नए संबंधों से होगा लाभ, बढ़ेगा रुतबा!
---विज्ञापन---

Gemini Horoscope 2025: ग्रहों के राजा सूर्य और ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खास स्थान प्राप्त है। जब भी ये दोनों ग्रह किसी व्यक्ति के ऊपर मेहरबान होते हैं तो उसे कुछ ही समय में मालामाल कर देते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार मार्च माह के दूसरे भाग यानी 14 मार्च 2025 के बाद से बृहस्पति-सूर्य देव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर मेहरबान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की कृपा 31 मार्च 2025 तक मिथुन राशि के ऊपर बनी रहेगी। जहां कुछ नौकरीपेशा जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी तो कुछ लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है। इसके अलावा किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आ सकता है।

कारोबारियों के लिए भी आने वाला समय अच्छा रहेगा। जहां कुछ लोगों के कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। वहीं कुछ लोगों को नए लोगों के संपर्क में आने से भविष्य में फायदा होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि मिथुन राशि के जातकों को 31 मार्च 2025 तक किन-किन बातों पर खास ध्यान देने की जरूरत है तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 16, 2025 02:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola