IPL 2025 - 2025-04-17T215916.536
विज्ञापन

VIDEO: IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, लिस्ट में सभी भारतीय

IPL 2025: आईपीएल में अब तक कुल 4 गेंदबाजों ने इतिहास का सबसे लंबा ओवर फेंका है। इस सूची में एक भी विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। बल्लेबाज लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं तो गेंदबाज विकेट झटक कर अपना जलवा बिखे रहे हैं। आईपीएल 2025 में 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में संदीप शर्मा आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने 11 गेंद का ओवर फेंका था और ऐसा करने वाले वह चौथे खिलाड़ी बने थे। संदीप से पहले शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और मोहम्मद सिराज का नाम भी शर्मनाक सूची में शामिल है। इन खिलाड़ियों ने भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंदें फेंकी हैं और आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा ओवर फेंका है। खास बात ये है कि आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में एक भी विदेशी खिलाड़ी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ