VIDEO: हार्दिक पांड्या नहीं! बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया जाएंगे ये 2 स्टार खिलाड़ी

Border Gavaskar Trophy 2024: ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 को लेकर जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। वहीं हार्दिक पांड्या को इस ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है।

Hardik Pandya

Border Gavaskar Trophy 2024: इस साल के अंत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। जहां बॉर्ड गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024-25 फाइनल को देखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा होने वाला है इस पर भी फैंस नजरें टिकी हैं।

क्या पुणे टेस्ट में खेलेंगे सरफराज खान?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हार्दिक पांड्या को टीम में नहीं चुना जाएगा, बल्कि उनकी जगह 2 धाकड़ ऑलराउंडर्स को ऑस्ट्रेलिया भेजा सकता है। चूंकि हार्दिक पांड्या रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं तो उनकी टेस्ट टीम में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए कब टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होगा इसकी डेट अभी सामने नहीं आई है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ