65 buildings in Kalyan

Video: मुंबई में एक फैसले से बेघर हो जाएंगे 6500 लोग, कल्याण में 65 इमारतों पर चलेगा बुलडोजर

Video: बिल्डरों ने जाली दस्तावेज जमा करके अपने प्रोजेक्ट के लिए महारेरा सर्टिफिकेट हासिल किए थे। ठाणे की विशेष जांच टीम (SIT) केडीएमसी रेरा सर्टिफिकेट घोटाले की जांच कर रही है।

Video: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कल्याण में 6,500 लोगों के लिए एक बड़ा आदेश दिया है। दरअसल, 65 बिल्डरों की बनाई अवैध बिल्डिंगो को गिराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेज जमा करके अपने प्रोजेक्ट के लिए महारेरा प्रमाणपत्र हासिल किए थे। अब SIT रेरा प्रमाणपत्र घोटाले की जांच कर रही है, जिसके बाद इन डेवलपर्स के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। अब यह सवाल उठता है कि इन बिल्डिंग्स में रह रहे लोगों का क्या होगा?

विज्ञापन

बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस सभी इमारतों को अवैध करार दे दिया है। इस आदेश के साथ ही यहां पर 10 से 15 साल से रह रहे लोगों के सामने पुनर्वास का संकट खड़ा हो गया है। इस सभी लोगों को एक हफ्ते के अंदर अपने फ्लैट खाली करने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि इन फ्लैट्स को खरीदने वाले लोगों में ज्यादातर ने अपनी जीवन भर की कमाई से इनको खरीदा था। वहीं, बहुत से लोगों ने बैंक से लोन लिया था। इस वीडियो के जरिए पूरा मामला समझिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ