---विज्ञापन---

बी-टाउन पर चढ़ा ‘जंगली लुक’ का बुखार, Vantara देखने के लिए अलग अंदाज में पहुंचे सेलेब्स

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स के जंगल थीम लुक वायरल हो रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी सेलेब्स थीम के मुताबिक ही तैयार दिखे। सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर रणवीर सिंह के लुक ने बटोरी जिनकी शर्ट वाकई काफी कलरफुल और अट्रैक्टिव लग रही है।

जंगली थीम के रंग में रंगा बॉलीवुड

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: इस वक्त पूरा बॉलीवुड गुजरात के जामनगर में पहुंचा हुआ है। सभी सेलेब्स मुंबई छोड़ अंबानी परिवार के मेहमान बन जश्न का लुफ्त उठा रहे हैं। 3 दिन तक चलने वाले इस फंक्शन में एक दिन सभी के लिए जंगल सफारी के लिए रखा गया था। अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘Vantara’ की सेर पर सभी सेलेब्स जंगल थीम के हिसाब से ड्रेस अप होकर पहुंचे। अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने भी थीम को फॉलो करते हुए कपड़े पहने थे।

वहीं, बाकी सेलेब्स चाहे वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हो या फिर अनिल कपूर (Anil Kapoor) सभी ने जंगली लुक का नया ट्रेंड सेट कर दिया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर चढ़ा जंगल फीवर अब खूब सुर्खियों में है। इस इवेंट की हाइलाइट रहा रणवीर का कूल लुक। इसके लावा एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का लुक भी चर्चा में बना हुआ है। फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग पर भी यही बुखार चढ़ा दिखा।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2024 07:29 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola