Black Magic Laws at State Level Gujarat introduced New Bill: काला जादू और टोना टोटका देश के कई राज्यों में देखने को मिलता है। कुछ लोग इसे अंधविश्वास का नाम देते हैं, तो कई लोगों की इसमें अटूट श्रद्धा भी देखने को मिलती है। हालांकि काला जादू करते समय मानव बलि देने जैसे अमानवीय कृत्य आम होते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए गुजरात विधानसभा में एक विधेयक प्रस्तुत किया जा रहा है। इस विधेयक की मदद से गुजरात सरकार काले जादू पर पाबंदी लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने काले जादू पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम उठाया है। इससे पहले भी कई राज्यों में काले जादू पर कानून बनाया जा चुका है।
अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए काले जादू और गैर कानूनी तांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी। समिति का कहना था कि कई जालसाज बाबा और अघोरी काले जादू के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। कुछ समय पहले काला जादू करते समय 2 महीने के बच्चे को अपंग करके मार डाला गया था। ऐसे में गुजरात सरकार ने तीन दिवसीय सत्र में काले जादू के खिलाफ बिल लाने की बात कही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों की मानें तो 2021 में काला जादू की वजह से 68 लोगों की जान गई थी। हालांकि इससे निपटने के लिए कोई केंद्रीय कानून नहीं है। तो आइए जानते हैं कि किन राज्य सरकारों ने काला जादू के खिलाफ कानून बनाया है और इसमें सजा का क्या प्रावधान है? देखें वीडियो…
संबंधित खबरें
हाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
17 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
20 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 days agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines