हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीजेपी की लिस्ट ने खोली पोल, NDA में बढ़ गई तकरार

BJP Second List Maharashtra Candidates: बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र के 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में एनडीए गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली है।

विज्ञापन
महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा चुनाव होंगे।

BJP Second List Maharashtra Candidates: लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी की गई बीजेपी की दूसरी लिस्ट ने चौंका दिया है। इसी के साथ इस लिस्ट में अंदरूनी फूट की पोल भी खुल गई है। दरअसल, बीजेपी ने महाराष्ट्र में बिना सीट शेयरिंग फाइनल हुए ही 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में एनडीए में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

फंसा हुआ है पेंच

जानकारों का कहना है कि एनडीए के सहयोगी दलों में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यही वजह है बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी में तकरार बढ़ती जा रही है। इस सबके बीच बीजेपी की टेंशन बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि 48 सीटों में से बीजेपी 31, शिवसेना 13 और एनसीपी में 4 सीटों को लेकर बात चल रही है। हालांकि अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि एनसीपी ज्यादा सीटें लेने पर अड़ी है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola