BJP PM Modi Amit Shah

BJP को लग सकता है बहुत बड़ा झटका, 25 सीटें जीतने वाले राज्य में 12 सीट पर सिमटेगी, सर्वे ने चौंकाया

BJP Karnataka Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कर्नाटक में बहुत बड़ा झटका लग सकता है। यहां बीजेपी 10-12 सीटों पर सिमट सकती है। इस राज्य में बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए 25 सीटों पर कब्जा जमाया था।

BJP Karnataka Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस बार 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है, लेकिन उसे दक्षिण से बड़ी चुनौती मिल सकती है। बीजेपी को कर्नाटक में बड़ा झटका लग सकता है। एक सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिसके अनुसार, बीजेपी कर्नाटक में 10-12 सीटों पर सिमट सकती है।

विज्ञापन

लोकपोल के सर्वे के अनुसार, बीजेपी को कर्नाटक में 10-12, कांग्रेस को 12-14 और जेडीएस को 1-2 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने 28 में से 25 सीटों पर कब्जा जमाया था। कांग्रेस को एक और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली थी।

विज्ञापन

यदि लोकपोल का सर्वे सच होता है तो ये बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि दक्षिण में कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है, जहां बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी और लक्ष्यद्वीप में बीजेपी का खाता तक नहीं खुला था। तेलंगाना की 4 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। देखना होगा कि एनडीए 400 पार सीटें जीतने के लक्ष्य में दक्षिण के दुर्ग में सेंध लगाने में कितना कामयाब हो पाती है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ