Why RSS angry with PM Modi: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कम सीटें मिलने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सेवक को अहंकार नहीं पालने जैसी कई नसीहत दी थी। उनके इस बयान के बाद संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में महाराष्ट्र में एनसीपी से बिना जरूरत के समझौते और प्रदेश की सरकार में हिस्सेदारी पर एक आर्टिकल प्रकाशित हुआ था। फिर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने जयपुर में बयान देकर कहा कि बीजेपी को अंहकार के कारण भगवान राम ने 240 सीटों पर रोक दिया। इन्होंने राम की भक्ति की थी लेकिन अहंकार आ गया था। इंद्रेश कुमार ने कहा कि भगवान राम सभी के साथ न्याय करते हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार के कारण भगवान ने उनको मिलने वाली उस ताकत को रोक दिया।
आरएसएस नेताओं के ऐसे बयानों के बाद विपक्षी भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी बीजेपी और पीएम मोदी को घेरने का कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस नेता उदित रात और शिवसेना सांसद संजय राउत ने इंद्रेश कुमार के बयान को सही ठहराया। संजय राउत ने कहा कि संघ ने पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार पर लगाम कसने में नाकाम रही। देवरस के वक्त जब इंदिरा जी ने आपातकाल लगाया था उन्हें भी जेल में बंद कर दिया गया था। ऐसे में संघ को यह बीड़ा उठाना होगा और केंद्र की सत्ता में मौजूद तानाशाही को खत्म करना होगा। इस पर न्यूज 24 वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन क्या सोचते हैं आइये जानते हैं इस वीडियो के जरिए
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
22 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines