Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
BJP MLA Rikesh Sen Controversial Statement : देश में लोकसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दो चरणों की वोटिंग खत्म हो गई है। अब राजनीतिक पार्टियों का विशेष फोकस तीसरे चरण पर है। दिग्गज नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने विवादित बयान दिया है।
भाजपा के विधायक रिकेश सेन के विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों का गला काटने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान से राजनीति गरम है। कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है। रिकेश सेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की वैशाली सीट से विधायक हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.