
Video: बिहार में BJP को बड़ा झटका, अलीनगर से विधायक मिश्री लाल यादव ने दिया इस्तीफा
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Mishri Lal Yadav Resign: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान से ठीक पहले BJP को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के अलीनगर से विधायक मिश्री लाल यादव ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ते हुए अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भेज दिया है, हालांकि अभी तक मिश्री लाल के इस्तीफे पर पार्टी हाईकमान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि इस बार यादव को टिकट नहीं मिलना था और उनकी जगह अलीनगर से मैथिली ठाकुर को चुनावी रण में उतारा जाना था.
इसी नाराजगी के चलते उन्होंने BJP छोड़ दी और अब उनके RJD में शामिल होने की अटकलें हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि BJP में दलितों और पिछड़े समुदायों के साथ इंसाफ नहीं होता. बता दें कि मिश्री लाल यादव साल 2020 का विधानसभा चुनाव मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की टिकट पर जीते थे, लेकिन विधायक बनने के बाद VIP के सभी विधायक BJP जॉइन कर गए थे और मुकेश सहनी को NDA और मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा गया था, लेकिन अब मिश्री लाल यादव ने BJP छोड़कर सियासत को गरमा दिया है.
आइए सुनते हैं कि मिश्रा लाल यादव ने पार्टी छोड़ते हुए क्या कहा…
VIDEO | BJP MLA from Bihar, Mishri Lal Yadav resigns from party ahead of assembly polls; says BJP 'anti-Dalit', can't stand with them.#BiharElections2025 #BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/02f4XWkigd
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: