Naveen patnaik-Laxman Bagh

कौन है वो मजदूर? जिसने नवीन पटनायक का रोका विजय रथ, देखें Video

Who Is Laxman Bagh : देश में इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बीजद को करारी शिकस्त दी। एक मजदूर ने नवीन पटनायक को हरा दिया।

Odisha Assembly Election 2024 : ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव हुआ। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने बीजू जनता दल को करारी शिकस्त दी। इस चुनाव में कुछ ऐसे उम्मीदवार की जीत हुई, जिसकी लोगों में चर्चा हो रही है। एक मजदूर ने बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक का विजय रथ रोक दिया। उसने कांटाबांजी सीट से नवीन पटनायक को विधानसभा चुनाव हरा दिया। आइए जानते हैं कि कौन है वो मजदूर?

विज्ञापन

पूरे ओडिशा में लक्ष्मण बाग की खूब चर्चा हो रही है। अब लोग लक्ष्मण बाग के बारे में जानना चाहते हैं, जिन्होंने 24 साल से अधिक सीएम रहे नवीन पटनायक को चुनाव में करारी शिकस्त दी। भाजपा नेता लक्ष्मण बाग ने कहा कि घर में ऐसी समस्या थी कि मैं 3 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी में मजदूरी करता था। उस उक्त कोई काम भी नहीं देता था। फिर मैंने लॉरी में खलासी की और फिर ड्राइवर बना। मेरे मन में लोगों की भलाई करना और सच बोलना था। जो सच के मार्ग पर चलता था, उसी के पीछे लोग पड़ जाते हैं। अगर रास्ते में कोई पत्थर पड़ रहता था तो मैं उसे हटा देता था। मैंने बिना डरे लोगों की सेवा की। पूरी जानकारी के लिए Video देखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ