हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Haryana में 57 साल बाद मिली हार, BJP को बड़ा नुकसान, फूट-फूटकर रोए Kuldeep Bishnoi

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच बीजेपी के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे रोते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi and his Bhavya Bishnoi

Kuldeep Bishnoi Cried: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अब सरकार के गठन को लेकर कशमकश जारी है। इस बीच खबर है कि पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटते ही मंत्रिमंडल के नाम फाइनल हो सकते हैं। इसके बाद 15 अक्टूबर को नायाब सिंह सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई का है। कुलदीप बिश्नोई आदमपुर से बेटे भव्य बिश्नोई की हार पर बेहद निराश दिखे। वे आदमपुर मंडी में पुरानी आढ़त की दुकान पर हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी में भावुक हो गए।

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं, लेकिन कई जगहों पर सीएम सैनी के मंत्री और हॉट सीटों पर पार्टी चुनाव हार गई। उनमें से एक है आदमपुर सीट। इस सीट पर 1967 से भजनलाल परिवार का कब्जा रहा है। जब भजनलाल सीएम बने तब भी यह सीट बिश्नोई परिवार के पास थी। ऐसे में पार्टी की जीत के बाद आदमपुर सीट से बिश्नोई परिवार के वारिस का हार जाना उन्हें बड़ा चुभा और समर्थकों को देखकर उनकी रूलाई फूट पड़ी। देखें पूरा वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola