हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छेड़छाड़...किडनैपिंग का प्लान! BJP नेता की घिनौनी करतूत, 7 लोग अरेस्ट

UP Crime News: यूपी में एक बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर दो नाबालिग लड़कियों को किडनैप करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते लड़कियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए।

विज्ञापन
Saharanpur Crime News

Saharanpur News: यूपी के सहारनुपर से हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेता समेत 7 लोगों ने घर में घुसकर दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान लड़कियों ने मिलकर शोर मचाया तो ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।

घटना उस वक्त की है जब सातों आरोपी कार में सवार होकर मिरगपुर गांव पहुंचे। सभी ने शराब पी रखी थी और सभी के हावभाव से लग रहा था कि सब नशे में थे। घर में घुसने के बाद उन्होंने दो बच्चियों से मारपीट और छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चियों को बचा लिया। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ और पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola