BJP Leader Usman Gani Detained By Bikaner Police: लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। अब तक दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। इस बीच राजस्थान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता उस्मान गनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उस्मान गनी राजस्थान के बीकानेर से आते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के सपंत्ति वितरण वाले बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे पीएम मोदी को पत्र भी लिखेंगे।
उस्मान गनी के इस बयान के बाद पार्टी ने उनको 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया। मुक्ता नगर पुलिस थाने के एसएचओ धीरेंद्र शेखावत ने कहा कि आज दोपहर को गनी पुलिस थाने पहुंचे और हमसे कहा कि हमने उसके घर पर वाहन भेजने की हिम्मत कैसे की। हमें नहीं पता था कि वह कौन है। हमने उनको शांति भंग के आरोप में पकड़कर जेल में बंद कर दिया। हम उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेंगे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने यह नहीं बताया कि उनके घर पर पीसीआर वैन क्यों भेजी गई। न्यूज 24 से बातचीत में गनी ने कहा कि उन्हें पीएम के बयान से काफी निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के लिए वोट मांगने मुस्लिमों के पास जाते हैं ऐसे में लोग उनसे पीएम के बयान को जवाब मांगते हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
15 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines