BJP Leader Usman Gani Detained By Bikaner Police

PM Modi के खिलाफ बोलकर फंसे 'BJP नेता', बिना 'सबूत' हुए गिरफ्तार!

Usman Gani Detained By Bikaner Police: राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष उस्मान गनी को शांति भंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पीएम मोदी के बासंवाड़ा में दिए बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

BJP Leader Usman Gani Detained By Bikaner Police: लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। अब तक दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। इस बीच राजस्थान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता उस्मान गनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उस्मान गनी राजस्थान के बीकानेर से आते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के सपंत्ति वितरण वाले बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे पीएम मोदी को पत्र भी लिखेंगे।

विज्ञापन

उस्मान गनी के इस बयान के बाद पार्टी ने उनको 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया। मुक्ता नगर पुलिस थाने के एसएचओ धीरेंद्र शेखावत ने कहा कि आज दोपहर को गनी पुलिस थाने पहुंचे और हमसे कहा कि हमने उसके घर पर वाहन भेजने की हिम्मत कैसे की। हमें नहीं पता था कि वह कौन है। हमने उनको शांति भंग के आरोप में पकड़कर जेल में बंद कर दिया। हम उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेंगे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने यह नहीं बताया कि उनके घर पर पीसीआर वैन क्यों भेजी गई। न्यूज 24 से बातचीत में गनी ने कहा कि उन्हें पीएम के बयान से काफी निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के लिए वोट मांगने मुस्लिमों के पास जाते हैं ऐसे में लोग उनसे पीएम के बयान को जवाब मांगते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ