हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: बीजेपी ने नहीं दिया टिकट तो नाराज हुए नेता जी, कफन ओढ़कर कैमरे के सामने पहुंचे और...

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर बीजेपी के भीतर गहमागहमी तेज है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता अजय झा ने टिकट न मिलने पर आत्मदाह की कोशिश की. उन्होंने कफ़न ओढ़कर मीडिया के सामने रोते हुए अपना दुख जताया और आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से आश्वासन मिला था लेकिन टिकट नहीं दिया गया.

विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. कहीं टिकट कटने से नेता नाराज़ हैं तो कहीं सीट बंटवारे को लेकर बवाल चल रहा है. इसी बीच एक बीजेपी नेता को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने आत्मदाह करने की कोशिश की. हालांकि समय रहते उनके समर्थक और परिजन पहुंच गए तो उनकी जान बच गई. इसके बाद वह कफन ओढ़कर मीडिया के सामने पहुंचे और रोते हुए अपना दुख बताया.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अजय झा ने टिकट ना मिलने पर आत्मदाह करने की कोशिश की. मीडिया के सामने आकर उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरे साथ घोर अन्याय हुआ है. पार्टी से इसकी उम्मीद नहीं थी. पार्टी ने मेरे साथ घोर अपराध किया है. मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैंने कफ़न ओढ़ लिया है और आप सभी मुझे श्रद्धांजलि देने ज़रूर आना. उनका कहना है कि कई बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने आश्वासन दिया था कि उन्हें टिकट मिलेगा लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें