turncoat leaders Defeat

Lok Sabha Election में दलबदलू नेताओं की नहीं गली दाल! Video में देखें किनको मिली शिकस्त?

Lok Sabha Chunav 2024 : देश में इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भाजपा के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी। इस चुनाव में दलबदलू नेताओं की दाल नहीं गली।

Lok Sabha Election Result 2024 : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार ने अपना कामकाज शुरू कर दिया। इस लोकसभा चुनाव 2024 में चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। एक दल से दूसरे दल में आने वाले कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। जनता ने दलबदलू नेताओं से किनारा कर लिया।

विज्ञापन

2024 के चुनाव में दलबदलू नेताओं को करारा झटका लगा। भाजपा, कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू छोड़ने वाले नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। दल बदलने वाले एक तिहाई नेता अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए। जनता ने ऐसे नेताओं को सत्ता से बाहर कर दिया। दूसरे दल से भाजपा में आए 52 में से 35 नेता चुनाव हार गए। जैसे आप से भाजपा में आए सुशील कुमार रिंकू जालंधर से चुनाव हो गए, जबकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर को सिरसा सीट से हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ भाजपा ही नहीं कांग्रेस का भी हाल बेहाल है। 7 दलबदलुओं में से सिर्फ 2 को ही जीत मिली। अन्य पार्टियों में यही स्थिति है। दलबदलू नेताओं की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ