Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जुट गई हैं। दिग्गज नेता और उम्मीदवार क्षेत्रों में चुनावी रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच सी वोटर की सर्वे रिपोर्ट सामने आई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को दो राज्यों में बड़ा झटका लग सकता है।
देश के दो राज्य तमिलनाडु और केरल में भाजपा के सामने बड़ी मुश्किलें हैं। दोनों राज्यों में एनडीए का सूपड़ा साफ हो सकता है। अगर C Voter की सर्वे रिपोर्ट पर गौर करें तो तमिलनाडु में भाजपा को हार मिलती नजर आ रही है। इस राज्य में कांग्रेस और डीएमके के खाते में सभी 39 सीटें आ सकती हैं। वहीं कांग्रेस केरल की सभी 20 सीटों पर क्लीन स्वीप कर सकती है, जबकि बीजेपी को खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है। पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.