Video: मुस्लिमों की गुस्साई भीड़ ने क्यों घेरा पुलिस थाना? फंसे BJP के बालमुकुंद आचार्य

BJP Balmukund Acharya Rajasthan Waqf Board Controversy: बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने एकजुट होकर थाने पर हल्ला बोल दिया है। सभी उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

Hawamahal MLA Balmukund Acharya

BJP Balmukund Acharya Rajasthan Waqf Board Controversy: राजस्थान के बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य मुश्किल में फंस गए हैं। मुस्लिम समुदाय की गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव किया। सभी बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं बालमुकुंद आचार्य भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। दरअसल यह मामला जयपुर का है। बदनपुरा इलाके की एक प्रॉपर्टी पर रातों-रात वक्फ बोर्ड का बोर्ड लगा दिया गया। इसमें दावा किया गया है कि यह संपत्ति वक्फ बोर्ड की है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी हवा महल के बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य को दी। उन्होंने फौरन मौके पर पहुंच कर इसके खिलाफ आवाज उठा दी।

बालमुकुंद आचार्य का कहना है कि ऐसे बोर्ड लगाकर किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं करने दूंगा। इनके पास 3-4 ऐसे बोर्ड और हैं, जिनसे यह अलग-अलग जमीनों पर कब्जा करने वाले हैं। इस बोर्ड में जमीन का खसरा नंबर नहीं लिखा है। हम कैसे मान लें यह जमीन वक्फ बोर्ड की है। इससे पहले यहां कोई बोर्ड नहीं था। पूरा मामला जानने के लिए देखें यह वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ