हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: बिलकिस बानो मामले में दोषियों को बड़ा झटका, जानें SC ने क्या की टिप्पणी?

Bilkis Bano Case : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दोषियों की जमानत याचिका पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने इस याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया। आइए जानते हैं कि SC ने क्या कहा?

विज्ञापन

Bilkis Bano Case : सुप्रीम कोर्ट से बिलकिस बानो मामले के दोषियों को बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर विचार करने मना कर दिया। 2002 गोधरा दंगे में बिलकिस बानो के साथ रेप करने और उनके परिवार की हत्या के आरोप में राधेश्याम भगवानदास और राजूभाई बाबूलाल को दोषी ठहराया गया था। वीडियो में देखें सुप्रीम कोर्ट ने क्या टिप्पणी की।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों में से दो की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस संजीव खन्ना और संजय कुमार ने सवाल उठाया कि वे सुप्रीम कोर्ट की दूसरी बेंच द्वारा पारित आदेश के खिलाफ अपील कैसे कर सकते हैं। पीठ ने कहा कि यह याचिका क्या है? यह याचिका कैसे स्वीकार्य है? यह पूरी तरह से गलत है। आर्टिकल 32 याचिका कैसे दायर की जा सकती है? हम किसी अन्य पीठ द्वारा पारित आदेश पर अपील में नहीं बैठ सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें