Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद सबकी नजरे सीट शेयरिंग पर हैं दो ऐसे पात्र है. जिनके कारण बार-बार ये मुद्दा फंसता हुआ नजर आ रहा है. महागठबंधन से मुकेश सहनी और एनडीए में चिराग पासवान. कहा जा रहा है कि इन्हीं दोनों के कारण सीट शेयरिंग को लेकर कुछ ना कुछ गड़बड़ियां आ रही हैं. इसी को लेकर डाक्टर संजीव त्रिवेदी ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी हैं उन्होंने कहा कि यह तो तय था कि कौन किधर है। इंडिया गठबंधन और एनडीए के जो प्रमुख खिलाड़ी है वो बहुत पहले तय हो गए थे. बिहार की जो 243 सीटें है उन्हें आपस में बांट लेना है और चुनाव में चले जाना है. लेकिन विधान सभा चुनाव में बहुत सी महत्वकांक्षाएं होती है. बिहार में प्रादेशिक पार्टियों का जोर अधिक है.
चिराग पासवान ने नहीं खोले पत्ते
महागठबंधन में वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को लेकर काफी संजीदगी से डील करना पड़ता है और वही स्थिति एनडीए में चिराग पासवान के साथ हैं. चिराग पासवान बिहार में अधिक से अधिक सीटे चाहते हैं. वहीं मुकेश सहनी ने अपनी मांग रख दी है कि 60 सीटे और डिप्टी सीएम मगर चिराग पासवान ने अभी तक अपनी मांग खुलकर सामने नहीं रखी है. इसके बाद उनके घर पर नेताओं का जमावड़ा इस बात को बताता है कि यदि एनडीए में सीट शेयरिंग पर तय नहीं हो रहा है तो उसके पीछे चिराग पासवान हैं जिस तरह महागठबंधन में मुकेश सहनी. मंगलवार शाम को पटना पहुंचने पर चिराग पासवान ने कहा कि सही समय पर सारी जानकारी साझा की जाएगी. अभी शुरूआती दौर में बातचीत शुरू हुई है. पूरी खबर जानने के लिए देखिए वीडियो.
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बिहार में सियासी हलचल तेज, पवन सिंह के बाद अक्षरा सिंह लड़ेंगी चुनाव? गिरिराज सिंह से की मुलाकात
संबंधित खबरें
खुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
10 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
3 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
8 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines