Bihar Politics

Video: बिहार में बाबाओं की एंट्री, क्यों चुनाव से पहले बढ़ गया सियासी पारा?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। फिलहाल बिहार में बाबाओं के जाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Video: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियां जोरों शोरों से तैयारी में लगी हैं। हाल ही में राज्य में कई बाबाओं ने भी अपनी सभाएं लगाईं। इन बाबाओं ने इस दौरान हिंदुत्व से जुड़े कई मुद्दे राज्य में उठाए। जिसके बाद से उनके बयानों को लेकर सियासत तेज हो गई। बिहार में इसके पहले तक जातीय जनगणना का एक बड़ा मुद्दा रहता था, लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि राज्य में अब जाति से ऊपर उठकर हिंदुत्व को एजेंडा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

बिहार के लिए ये चुनावी साल है, क्योंकि अक्टूबर 2025 में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले पिछले एक महीने में तीन बाबा बिहार पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों में अपने शिविर लगाए, जिसमें हिंदू राष्ट्र की बात की गई। पिछले दिनों बाबा बाघेश्वर धाम का बिहार दौरा भी काफी सुर्खियों में रहा। इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस रिपोर्ट में बिहार चुनाव और बाबाओं की एंट्री का पूरा समीकरण समझिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ