हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: क्या लालू यादव से हाथ मिलाएंगे नीतीश कुमार? विधायक के दावे से मची सनसनी

Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पार्टी बदलने जा रहे हैं? इस बात का दावा RJD MLA भाई वीरेंद्र ने किया है। जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

Video: बिहार की राजनीति हमेशा से ही काफी दिलचस्प रही है। यहां पर कब सरकार पलट जाए कोई नहीं बता सकता। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे पहले एक बार फिर से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि बिहार के सीएम RJD से हाथ मिलाने वाले हैं। यह दावा हम नहीं कर रहे बल्कि, लालू यादव के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र का है। उनका दावा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से RJD के साथ आने वाले हैं।

20 फरवरी को भाजपा से रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम के तौर पर शपथ ली। इस प्रोग्राम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं पहुंचे थे। जिसपर RJD विधायक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सीएम फिर से हमारे साथ आने वाले हैं। जिसके बाद से बिहार की सियासत में भूचाल मच गया है। इस वीडियो में पूरा मामला समझिए।

ये भी देखें: Video: ‘मुझे हल्के में न लेना..तांगा पलट दूंगा…’ महाराष्ट्र में शिंदे फिर करेंगे ‘खेला’? टीस बरकरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola